Tussle Between AAP And Congress: आप और कांग्रेस के बीच घमासान, भाजपा ने ली चुटकी - 'घमंडिया गठबंधन' की तरफ से आया पहला रुझान

धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा "अब कांग्रेस दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है साफ है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के पैरों से दरी खींच ली है

Dharmendra Pradhan Photo Credits: IANS

नई दिल्ली, 16 अगस्त: दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर कांग्रेस से आए बयान पर कांग्रेस और आप नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आप और कांग्रेस के बीच जारी घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'घमंडिया गठबंधन' की तरफ से पहला रुझान सामने आ गया है.

धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा "अब कांग्रेस दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है साफ है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के पैरों से दरी खींच ली है 'घमंडिया गठबंधन' की तरफ से ये अभी पहला रुझान है आगे कांग्रेस को यूपी में सपा, बंगाल में टीएमसी, बिहार में आरजेडी-जेडीयू के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है.

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, "कांग्रेस को या तो अकेले चुनाव लड़ना होगा या फिर किसी गठबंधन में तीसरे दर्जे की पार्टी रहकर पूरे देश में 100 सीट भी लड़ने को मिल पाना मुश्किल है केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए आगे कहा, "अब साफ हो रहा कि 'घमंडिया गठबंधन' केवल सदन में गतिरोध पैदा कर कामकाज रोकने की गलत नीयत व दिखावे के लिए बना था। यह गठबंधन ही 2024 तक नहीं टिकेगा,

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड