मुंबई: मरीन ड्राइव पर ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर आर्किटेक्ट ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक वास्तुकार को गिरफ्तार किया है जिस पर तीन पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने का आरोप है. कथिततौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त इस वास्तुकार ने शनिवार की तड़के मरीन डराइव पर ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर हमला किया. साथ ही उस पर सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने का भी आरोप है. बहरहाल जांच चल रही है.

गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 10 मई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक वास्तुकार को गिरफ्तार किया है जिस पर तीन पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने का आरोप है. कथिततौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त इस वास्तुकार ने शनिवार की तड़के मरीन ड्राइव पर ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर हमला किया. आरोपी की पहचान करूण प्रदीप नायर (27) के रूप में हुई है जो लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान कंधे पर लाल रंग का थैला लटकाए और एक लंबी चाकू लिए तड़के करीब 1.30 बजे पीएमएच जिमखाना के पास टहल रहा था.

मरीन ड्राइव थाने से गस्ती पर निकली टीम ने उसे टोका लेकिन वह भागने लगा और पुलिस ने उसका पीछा किया. पुलिसकर्मियों ने जब उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह पलटा और तीनों पुलिस कर्मियों पर चाकू से उनके हाथ, बांह और कंधे पर वार कर उन्हें जख्मी कर दिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह- किसी भी जाती, धर्म के दंगाई को छोड़ा नहीं जाएगा, पाताल से भी ढूंढ कर लाएंगे

सब-इंस्पेक्टर एस. शेल्के और जे. कदम और एक हेड कांस्टेबल जख्मी हुए जिनको इलाज के लिए जे.जे हॉस्पिटल ले जाया गया. नायर की मां ने एल.टी. मार्ग थाने को बताया कि वह बीते कुछ महीने से असामान्य व्यववहार करता है और चाकू उसने कथिततौर पर अपने वास्तुकर्म के लिए खरीदा था.

एयर इंडिया से सेवामुक्त क्लर्क की मां ने बताया कि बीते एक साल से उनका बेटा बीच कैंडी स्थित उनके आवास पर उनसे मारपीट करता रहता है. नायर पर भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धारों के तहत आरोप दर्ज किए गए. साथ ही उस पर सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने का भी आरोप है. बहरहाल जांच चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट