Jobs For Athletes in Bihar: बिहार में जो भी खिलाड़ी मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा, मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में जो भी खिलाड़ी मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा.

Tejashwi Yadav (Photo Credit: ANI)

पटना, 16 दिसंबर: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में जो भी खिलाड़ी मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा. उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले एक कहावत था कि 'पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब... खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब...' लेकिन, अब यह नहीं चलेगा. अब, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है. ऐसे में अब जरुरत है कि बच्चे आईफोन और टैब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें.

इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अहम बताया और कहा कि बिहार सरकार पॉलिसी लाई है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ. हमारे राज्‍य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमलोग एक नीति लेकर आए हैं.

उन्‍होंने कहा कि हमने खेलों से जुड़े 81 लोगों को चुना है, जिन्‍हें हम नौकरी के जरिए अधिकारी बना रहे हैं. उन लोगों को भी जल्‍द ही हम ज्‍वाइनिंग लेटर देंगे. उन्होंने विरोधियों द्वारा डिग्री पर सवाल उठाए जाने वालों को भी जवाब देते हुए कहा कि वे दो-दो सीएम के बेटे हैं. चाहते तो वे गलत तरीके से भी डिग्री हासिल कर लेते. लेकिन, ऐसा नहीं किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Who Is Shweta Pundir? आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से की गुपचुप शादी, विवादों के बीच सामने आई खबर

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Video Highlights: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का वीडियो हाईलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, आज के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\