लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अनुराग ठाकुर रखेंगे धन्यवाद प्रस्ताव, बांसुरी स्वराज करेंगी अनुमोदन

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में चर्चा शुरू होगी. लोकसभा में भाजपा की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे.

Credit- ANI,TWITTER X

नई दिल्ली, 28 जून : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में चर्चा शुरू होगी. लोकसभा में भाजपा की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे. भाजपा की पहली बार की निर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज प्रस्ताव का समर्थन करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब लोकसभा में 2 जुलाई को और राज्यसभा में 3 जुलाई को दे सकते हैं.

लोकसभा में अपने-अपने सांसदों की संख्या बढ़ने से उत्साहित कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्षी दल नीट परीक्षा, पेपर लीक और महंगाई सहित कई अन्य मुद्दों पर एकजुट होकर सरकार को संसद में घेरने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, विरोधी दलों की रणनीति के जवाब में पलटवार करने के लिए भाजपा ने भी अपनी रणनीति को पुख्ता कर लिया है. ऐसे में संसद में जोरदार हंगामे की आशंका भी जताई जा रही है. यह भी पढ़ें : Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर T-2 और T-3 से विमानों का आवागमन शुरू, DGCA ने एयरलाइनों को दी रिफंड की सलाह

आज सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले उन नवनिर्वाचित सांसदों को बुलाया जाएगा, जिन्होंने अब तक संसद की सदस्यता की शपथ नहीं ली है. इसके बाद उन पूर्व सांसदों के निधन पर सदन में शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिनका निधन पिछले सत्र के बाद हुआ है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अर्जुन राम मेघवाल महत्वपूर्ण कागजात सदन के पटल पर रखेंगे. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समितियों के चुनाव का प्रस्ताव भी आज लोकसभा में पेश करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, 60 देशों के दौरे पर जाने वाले सांसदों के पार्लियामेंट्री फ्रेंड्स ग्रुप में नाम शामिल

Ricky Syngkon Passes Away: PM नरेंद्र मोदी ने शिलांग के MP रिकी सिंगकोन के निधन पर शोक जताया, कहा ‘मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा’

‘Ghar Ghuskar Goli Maarunga’: राहुल गांधी और 25 सांसदों को 'घर में घुसकर गोली मारने' की धमकी, कोटा का आरोपी पुलिस हिरासत में; बीजेपी और करणी सेना ने झाड़ा पल्ला

Court Cases in India: भारतीय अदालतों में लंबित मामलों का अंबार, 4.76 करोड़ से अधिक केस पेंडिंग; सुप्रीम कोर्ट में आंकड़ा 92 हजार के पार

\