Anuradha Paudwal joins BJP: भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं.

Anuradha Paudwal - ANI

नई दिल्ली, 16 मार्च : चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया.

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अनुराधा पौडवाल का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का परिवार और बड़ा हो गया है. देश-विदेश में जब भी भक्ति गीत की बात होती है तो अनुराधा पौडवाल से बड़ा कोई और नाम नहीं है. उन्होंने 35 वर्षों से भक्ति गीत गाया है. यह भी पढ़ें : Rajasthan: लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार के 15 लाख मतदाताओं सहित राज्य में 5.32 करोड़ से अधिक मतदाता

अरुण सिंह ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और उज्जैन महाकाल के क्षेत्र सहित कई अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास हुआ है, उससे प्रभावित होकर अनुराधा पौडवाल ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है और उनके आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी.

भाजपा में शामिल होने के बाद अनुराधा पौडवाल ने कहा है कि उन्हें आज खुशी है कि वह आज उन लोगों को जॉइन कर रही हैं, जिनका सनातन से गहरा नाता है. यह उनका सौभाग्य है कि वह आज भाजपा में शामिल हो रही हैं. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए एक भजन की कुछ पंक्तियां भी गाईं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'