देश

CM योगी ने कंबल नहीं खरीदने पर 3 जिलों के DM को लगाई फटकार, ठंड में गरीबों की मदद करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और ठंड के मद्देनजर योगी सरकार ने अलाव और कंबलों की मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही दे दिये हैं. इसके लिए राज्य के सभी 75 जिलों में 29 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे हैं. 72 जिलों में कंबलों की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है

CM योगी ने कंबल नहीं खरीदने पर 3 जिलों के DM को लगाई फटकार, ठंड में गरीबों की मदद करने के दिए निर्देश
Yogi Adityanath (Photo Credit: ANI)

लखनऊ, 21 दिसंबर : उत्तर प्रदेश में शीतलहर और ठंड के मद्देनजर योगी सरकार ने अलाव और कंबलों की मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही दे दिये हैं. इसके लिए राज्य के सभी 75 जिलों में 29 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे हैं. 72 जिलों में कंबलों की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि तीन जिलों में विलंब होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी व्यक्त की है. सीएम के निर्देश पर तीनों जिलों के जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि कहीं पर भी अलाव और कंबल की कमी ना होने पाए. कंबल की गुणवत्ता से भी किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. एक बड़े अधिकारी ने बताया कि जिलों में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्य सचिव स्तर पर की जा रही है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जहां कंबल की खरीद के लिए 27.27 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं, वहीं, अलाव के लिए 1.77 करोड़ की व्यवस्था की गई है.

अब तक प्रदेश के 72 जिलों में कंबलों क्रय की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि कानपुर देहात, संभल और एटा में इस कार्य में हो रहे विलंब पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये हैं. 20 दिसंबर तक प्रदेश में 3,30,794 कंबलों की खरीद पूरी कर ली गई है, जबकि 45,293 कंबलों को वितरित भी किया जा चुका है। प्रदेश भर में 1,199 रैन बसेरों को संचालित किया जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).