देश

रेवाड़ी गैंगरेप के बाद फरीदाबाद में युवती से हैवानियत, 4 युवकों ने बंधक बनाकर बनाया हवस का शिकार

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को देर शाम एक युवक और युवती घूमने के लिए निकले और आगरा कैनाल किनारे बनी पगडंडी पर टहल रहे थे. तभी चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

रेवाड़ी गैंगरेप के बाद फरीदाबाद में युवती से हैवानियत, 4 युवकों ने बंधक बनाकर बनाया हवस का शिकार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

फरीदाबाद: हरियाणा में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं से कई सारे सवाल खड़े हो रहे है.  ताजा मामले में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक और गैंगरेप की वारदात सामने आई है. जहां चार युवकों ने एक युवती और उसके दोस्त के साथ पहले मारपीट की फिर बंधक बनाकर युवती के साथ चारों युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. फरीदाबाद में बीती रात एक 20 साल की युवती के साथ 4 लड़कों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को देर शाम एक युवक और युवती घूमने के लिए निकले और आगरा कैनाल किनारे बनी पगडंडी पर टहल रहे थे. तभी चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. फिर उन्हें चारों युवकों ने बंधक बना लिया. इसके बाद सभी चारों युवकों ने युवती के साथ बारी-बारी गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया. फिर मौके से फरार हो गए. यह भी पढ़े-रेवाड़ी गैंगरेप पर BJP विधायक का बेतुका बयान, कहा- बेरोजगारी के कारण युवा कर रहे है रेप

पूरी वारदात के बाद दोनों किसी तरह नहर किनारे झाड़ियों से बाहर आए और फिर घटना की सुचना पुलिस को दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. यह भी पढ़े-रेवाड़ी गैंगरेप: FIR दर्ज न करने वाली महिला SI बर्खास्त, जगह-जगह छापेमारी जारी 

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि 12 सितंबर को तीनों आरोपियों ने छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया था जब वो कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. गैंगरेप के बाद आरोपी लड़की को महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर अचेत स्थिति में छोड़ गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).