देश

गोरखपुर में एक और शख्स की पीट-पीटकर हत्या

गोरखपुर में कानपुर के एक कारोबारी की हत्या के करीब 72 घंटे बाद एक मॉडल शराब की दुकान पर काम करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को ग्राहकों ने नशे में पीट-पीट कर मार डाला. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

गोरखपुर में एक और शख्स की पीट-पीटकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 1 अक्टूबर: गोरखपुर (Gorakhpur) में कानपुर के एक कारोबारी की हत्या के करीब 72 घंटे बाद एक मॉडल शराब की दुकान पर काम करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को ग्राहकों ने नशे में पीट-पीट कर मार डाला. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गुरुवार की देर रात रामगढ़ ताल थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर हुई. पीड़ित मनीष प्रजापति मध्य प्रदेश का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इस मॉडल शराब की दुकान में काम कर रहा था.

गुरुवार को कुछ लोग दुकान पर आए और शराब का आर्डर दिया. ऑर्डर मिलने में हो रही देरी से ग्राहक नाराज हो गए और इस पर मनीष के साथ गाली-गलौज भी हो गई. बहस जल्द ही लड़ाई में बदल गया और ग्राहकों ने कथित तौर पर मनीष और एक अन्य स्टाफ सदस्य रघु पर हमला किया. ग्राहकों ने अपने कुछ और दोस्तों को भी बुलाया जो हमले में शामिल हुए और यह लगभग 20 मिनट तक जारी रहा. यह भी पढ़े: मथुरा में नौवीं कक्षा के लापता छात्र की हुई हत्या

पुलिस के आने तक हमलावर भाग चुके थे. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां मनीष को मृत घोषित कर दिया गया. रघु अभी भी अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. गोरखपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है. पुलिस ने ट्वीट किया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).