देश

हैदराबाद में एक और ऑनर किलिंग, सरेआम चाकू से मारकर की शख्स की हत्या

हैदराबाद में एक और 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है, जहां एक अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर 24 वर्षीय शख्स की उसके ही पिता के सामने ही हत्या कर दी गई.

हैदराबाद में एक और ऑनर किलिंग, सरेआम चाकू से मारकर की शख्स की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हैदराबाद, 21 मई : हैदराबाद में एक और 'ऑनर किलिंग' (Honor Killing) का मामला सामने आया है, जहां एक अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर 24 वर्षीय शख्स की उसके ही पिता के सामने ही हत्या कर दी गई. शाहीनयथगंज थाना क्षेत्र के बेगम बाजार इलाके में मछली बाजार के पास नीरज कुमार पंवार (22) की शुक्रवार की रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

नीरज कुमार अपने पिता राजेंद्र पंवार के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था. तभी हमलावरों ने उसके सिर पर ग्रेनाइट पत्थर से हमला कर दिया. जैसे ही वह नीचे गिरा, उन्होंने चाकू से उस पर वार किया. नीरज कुमार पंवार ने करीब डेढ़ साल पहले अपने ही इलाके की रहने वाली संजना (20) से प्रेम विवाह किया था. संजना दूसरी जाति से थी. करीब डेढ़ महीने पहले उनका एक बच्चा हुआ.

संजना का परिवार शादी के खिलाफ था. वह पिछले छह महीने से नीरज की हत्या करने की योजना बना रहा था. एक हफ्ते तक उन्होंने नीरज की हर गतिविधियों पर नजर रखी. शुक्रवार को मौसम खराब होने की वजह से सड़क पर ज्यादा लोग नहीं थे. ऐसे में उन्होंने साजिश को अंजाम देने का फैसला किया. दो बाइक सवार बदमाश नीरज पर हमला कर फरार हो गए. पुलिस ने नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : J-K: रामबन में भूस्खलन की घटना में अब तक दो लोगों की मौत, 7-8 लोगों के और फंसे होने की आशंका

आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने शनिवार को बेगम बाजार बंद का आह्वान किया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार, नीरज ने एक साल पहले पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी क्योंकि उसे पत्नी के परिवार से जान का खतरा था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).