MP: कूनो नेशनल पार्क में बेहोशी की हालत में मिली चीता 'तेजस' की मौत, दक्षिण अफ्रीका से लाए गए सातवें चीते की मौत
बताया गया है कि तेजस नाम के चीते की गर्दन के ऊपर चोट के निशान मिले हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर उसे चोट लगी कैसे, क्योंकि जिस बाड़े में वह था, उसमें कोई दूसरा चीता नहीं है, झगड़ा किससे होता.
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बुरी खबर आई है क्योंकि यहां एक और चीते ने दम तोड़ दिया है. इस तरह अब तक यहां सात चीतों की मौत हो चुकी है. यह भी पढ़ें: टमाटर बेचते समय 'बाउंसर शो' करने पर सब्जी विक्रेता व बेटा गिरफ्तार
वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में से एक जिसका नाम तेजस है, जो बेहोशी की हालत में मिला था. इसे मॉनिटरिंग टीम उपचार के लिए लेकर आई और उसका इलाज भी किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
बताया गया है कि तेजस नाम के चीते की गर्दन के ऊपर चोट के निशान मिले हैं. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर उसे चोट लगी कैसे, क्योंकि जिस बाड़े में वह था, उसमें कोई दूसरा चीता नहीं है, झगड़ा किससे होता.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

