देश

Ankita Bhandari Murder Case: वनंतरा रिजॉर्ट में होता था ये सब... मेरठ की महिला ने खोली पुलकित आर्य के काले कारनामों की पोल

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस अब वनंतरा रिसॉर्ट में काम कर चुकी महिलाओं से बात कर केस की तहकीकात कर रही है. पुलिस ने इस संबंध में यूपी के मेरठ की एक माहिला से बात की है.

Ankita Bhandari Murder Case: वनंतरा रिजॉर्ट में होता था ये सब... मेरठ की महिला ने खोली पुलकित आर्य के काले कारनामों की पोल
वनंतरा रिसॉर्ट (Photo: ANI)

अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस अब वनंतरा रिजॉर्ट (Vanantara Resort) में काम कर चुकी महिलाओं से बात कर केस की  तहकीकात कर रही है. पुलिस ने इस संबंध में यूपी के मेरठ की एक माहिला से बात की है. महिला ने पुलिस को बताया, 'मैंने मई में वनंतरा रिजॉर्ट, ऋषिकेश में काम करना शुरू किया था लेकिन जुलाई में वहां नौकरी छोड़ दी. अंकित गुप्ता (आरोपी) और पुलकित आर्य (मुख्य आरोपी) लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करता और उन्हें अपशब्द कहता था. वे लोग लड़कियों को लाते थे. रिजॉर्ट में वीआईपी वहां भी आते थे. फोरेंसिक टीम ने वनंतरा रिजॉर्ट से जुटाई कई अहम जानकारी, DIG ने कहा सबूत सुरक्षित हैं (Video)

अभी तक के बयानों और सबूतों से यही पता चला है कि ऋषिकेश स्थित वनंतरा रिजॉर्ट अय्याशी का अड्डा था. मुख्य आरोपी और पूर्व बीजेपी मंत्री का बेटा पुलकित आर्य और सौरभ और अंकित जिस्मफरोशी का धंधा चलते थे. रिजॉर्ट में वे लड़कियां और नशे का सामान भी मुहैया कराते थे.

पूर्व कर्मचारी ने किया खुलासा

इसी असलियत का पता लगने के बाद मेरठ निवासी महिला ने जुलाई में वहां से नौकरी छोड़ दी थी. महिला के नौकरी छोड़ने के अगस्त में अंकिता भंडारी ने रिजॉर्ट में नौकरी शुरू की थी. अंकिता भी यह सच जान चुकी थी. 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट के मालिक द्वारा मेहमानों को ‘विशेष सेवाएं’ देने का दबाव डाला जा रहा था. रिजॉर्ट का मालिक और मैनेजर उस पर मेहमानों के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे.

अंकिता 19 सितंबर से लापता थी. शुक्रवार सुबह अंकिता का शव ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद किया गया. एम्स ऋषिकेश में अंकिता का पोस्टमॉर्टम किया गया.

पुलिस ने अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों-रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और एसिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित हरिद्वार के बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2022 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).