Anju-Nasrullah: शादी करने पाकिस्तान गई अंजू के पति ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई अंजू के पति अरविंद ने शुक्रवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उसने तलाक के लिए अर्जी दायर किए बिना दूसरे आदमी से शादी कर ली और उसे फोन पर धमकी भी दी.

(Photo Credit : Twitter)

जयपुर: अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई अंजू के पति अरविंद ने शुक्रवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उसने तलाक के लिए अर्जी दायर किए बिना दूसरे आदमी से शादी कर ली और उसे फोन पर धमकी भी दी. अंजू ने बिना तलाक लिए पाकिस्तान जाकर अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी कर ली.

रिपोर्ट में अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह (29) का भी नाम है. आरोप है कि अंजू ने अरविंद को तलाक दिए बिना पाकिस्तान निवासी नसरुल्ला से शादी कर ली. नसरुल्लाह पर "शादी को प्रभावित करने" और फोन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पाकिस्तान गई अंजू के पिता ने दी आत्महत्या की धमकी, पत्रकारों से हाथ जोड़कर किया अनुरोध (Watch Video)

भिवाड़ी (अलवर) की फूलबाग पुलिस ने अरविंद के बयान के आधार पर रिपोर्ट लिखी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंजू के पहले पति अरविंद ने शुक्रवार की रात नौ बजे फूलबाग थाने में मामला दर्ज कराया.

आईपीसी की धारा 494 (पहले से शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करना), 500 (मानहानि), 506 (जान से मारने की धमकी देना), आईटी एक्ट 43/66 (डिवाइस के जरिए आपत्तिजनक सामग्री भेजना/गोपनीय डेटा का लेनदेन) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस मामले में पुलिस ने अभी तक अंजू या उसके प्रेमी नसरुल्ला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है. अब अरविंद की शिकायत के बाद भिवाड़ी पुलिस पूरे मामले की शुरू से जांच करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai: प्रभादेवी में BEST बस के दरवाजे में पैर फंसने से यात्री का पैर फ्रैक्चर, लापरवाही के आरोप में ड्राइवर और कंडक्टर पर केस दर्ज

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट