बेटी को फोन पर बात करता देख भड़का बाप, मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया
मुंबई से सटे विरार में एक ऐसी दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद रूह कांप जाएगी. विरार पूर्व के गोचरपाड़ा इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को छोटी सी बात पर जिंदा जला दिया...
आजकल लड़कियां अपने ही घर में महफूज नहीं है आए दिन उनके अभिभावकों को लेकर बच्चियों पर किए जानेवाले अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं. मुंबई से सटे विरार में एक ऐसी दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद रूह कांप जाएगी. विरार पूर्व के गोचरपाड़ा इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को छोटी सी बात पर जिंदा जला दिया. लड़की फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी, और ये बात उसके पिता को पसंद नहीं आई. गुस्से में लड़की के पिता ने अपनी 16 साल की बेटी पर मिटटी का तेल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया. लड़की बहुत ही बुरी तरह से जल गई है उसकी हालत बहुत ही नाजुक है.
सीनियर पीआई घनश्याम आढाव ने बताया कि नूर मंजिल में रहनेवाला मोहम्मद मुर्तीजा मंसूरी (35) अपने पूरे परिवार के साथ रहता है. सोमवार दोपहर 2 बजे वो किसी लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी, जब लड़की को उसके पिता ने आवाज लगाई और उसने कोई जवाब नहीं दिया, तो लड़की के पिता को शक हो गया के वो किसी लड़के से बात कर रही है. इसी बात पर लड़की के पिता ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और केरोसिन की पूरी केन छिड़कर आग लगा दी.
यह भी पढ़ें: हैवान पिता ने ली भूख से बिलखते दुधमुंहे बच्चे की जान, सीने पर पैर रखकर की हत्या
लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन 70 प्रतिशत तक जल जाने के कारण उसे केम अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2019 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

