आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरने से 8 की मौत, 13 घायल
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने के चलते सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए
अमरावती: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी जिले (Godavari District) में मंगलवार को एक पर्यटक बस (Tourist Bus) के खाई में गिर जाने के चलते सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. यह दुर्घटना वाल्मीकि कोंडा के पास मारडुमिली और चिंटुरु (Maredumilli and Chinturu) के बीच हुई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया.घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार यह हादसा वाल्मीकि कोंडा के पास मारडुमिली और चिंटुरु के बीच हुई. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है. यह भी पढ़े: गुजरात: अंबाजी के त्रिशूलिया घाट के पास बस खाई में गिरी, 21 की मौत- पीएम मोदी बोले ‘विनाशकारी दुर्घटना’
Andhra Pradesh: Eight dead after a tourist bus overturned in East Godavari district. The accident took place between Maredumilli and Chinturu pic.twitter.com/NErHm0lTzl
— ANI (@ANI) October 15, 2019
वहीं घटना को लेकर पुलिस ने मीडिया को बताया कि मोड़ काटते समय वाहन चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा, जिसके चलते दुर्घटना घटी और यह हादसा हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2019 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

