पहले व्यक्ति को चारपाई से बांधकर महिला ने किया सेक्स, फिर. . .
आरोपी महिला ने खुद पुलिस के समक्ष जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहां एक महिला ने अपने पार्टनर को सेक्स करने के बाद जिंदा जला दिया. दरअसल, पहले महिला ने युवक को चारपाई से बांध उसके साथ सेक्स किया और फिर उसे जिंदा जला दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच पैसे को लेकर कुछ अनबन चल रही थी जिसके बाद महिला ने यह हैरान करने वाला फैसला लिया. मामला विजयवाड़ा के कोंकणमितला मंडल के छोटापल्ली गांव का है.
आरोपी महिला ने खुद पुलिस के समक्ष जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शेख शब्बीर था और वह पोडिली का रहने वाला था. वहीं, आरोपी महिला का नाम शाकिरा है.
शब्बीर मर्रीपुडी थाने में होमगार्ड की नौकरी करता था. साथ ही उसने शाकिरा के साथ एक पोल्ट्री फार्म भी खोला था. दोनों शादी शुदा थे मगर पोल्ट्री फार्म पर मिला करते थे. शब्बीर और शाकिरा के बीच पिछले 8 महीनो से विवाद चल रहा था.
शाकिरा ने शब्बीर के हत्या की पूरी प्लानिंग की थी. उसने पहले संबंध बनाने के लिए उसे बुलाया. उसे चारपाई से बांध दिया. इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

