देश

आंध्र प्रदेश: बस और जीप की टक्कर में 13 लोगों की हुई मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल (Kurnool) जिले के वल्दुरथी में आज शाम को एक निजी बस और जीप के टकरा जानें से तेरह लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

आंध्र प्रदेश: बस और जीप की टक्कर में 13 लोगों की हुई मौत, कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल (Kurnool) जिले के वल्दुरथी (Veldurthi) में आज शाम को एक निजी बस और जीप के टकरा जानें से तेरह लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके साथ ही पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बारातियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल थी. वहीं लगभग 30 लोग घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- भोपाल: आवारा कुत्तों ने छह साल के मासूम को नोंच-नोंच कर उतारा मौत के घाट, बचाने गई मां पर भी किया हमला

वहीं कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था. बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाएं अक्सर घट जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).