Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के कडप्पा-रायचोटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुव्वालचेरुवु घाट रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ़्तार से जा रहे एक कंटेनर ट्रक ने कडप्पा से गुव्वालचेरुवु की तरफ जा रही एक कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतना भीषण था कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई.
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के कडप्पा-रायचोटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुव्वालचेरुवु घाट रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ़्तार से जा रहे एक कंटेनर ट्रक ने कडप्पा से गुव्वालचेरुवु की तरफ जा रही एक कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतना भीषण था कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. रामापुरम के सीआई वेंकट कोंडा रेड्डी ने घटना की पुष्टि की हैं.
घटना के बाद पुलिस ने मौके से कार के साथ ही कंटेनर को बरामद कर लिया हैं. मामले में आगे की जांच पड़ताल के लिए पुलिस ने शवों बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मृतक परिजनों को घटना की सूचना दे दी हैं. फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद लोग अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं. यह भी पढ़े: Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में बस और लॉरी की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 से अधिक घायल
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में भीषण सड़क हादसा:
Kadapa, Andhra Pradesh | Five people died in a road accident on the Guvvalacheruvu Ghat road on the Kadapa-Rayachoti National Highway. The cause of the incident is yet to be determined. The accident took place when a container truck collided with a car travelling from Kadapa to…
— ANI (@ANI) August 27, 2024
अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा!
बताया जा रहा है कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और वे एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार करके घर लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया. हादसे के बाद मृतकों की पहचान चक्रायपेट मंडल के कोन्नेपल्ली गांव के निवासियों के रूप में हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

