देश

Animal Cruelty in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में मानवता शर्मसार, कसाई ने आवारा गर्भवती कुतिया पर चाकू से हमला कर ली जान, केस दर्ज

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक कसाई को थोडा सा भी राहत नही आया. उसने एक आवारा गर्भवती कुतिया को चाकू से हमला कर दिया. जिससे उस कुत्ते की मौत हो गई.

Animal Cruelty in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में मानवता शर्मसार, कसाई ने आवारा गर्भवती कुतिया पर चाकू से हमला कर ली जान, केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

Andhra Pradesh Animal Cruelty: आंध्र प्रदेश के  गुंटूर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां दो दिन पहले 17 मई की आधी रात के आसपास एक कसाई को थोडा सा भी राहत नही आया. उसने एक आवारा गर्भवती कुतिया को चाकू से हमला कर दिया. जिससे उस कुतिया की मौत हो गई. कुतिया की जान लेने की सूचना किसी ने आंध्र प्रदेश के नल्लापाडु पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुतिया की बॉडी को बरामद कर मामले में केस दर्ज जांच में जुट गई है.  कुतिया की हत्या को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है.

वहीं आंध्र प्रदेश के  गुंटूर में बेजुबान जानकारी को बेरहमी से मारने को लेकर काफी गुस्से में हैं. लोगों के मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. क्योंकि एक इंसान होकर वह बेजुबान जानवर की जान ली है. यह भी पढ़े: Animal Cruelty Video: बुजुर्ग ने 2 पिल्लों को उठाया, घर ले जाकर बेरहमी से मारा, फिर पॉलीथीन में भरकर फेंका, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

 आंध्र प्रदेश में गर्भवती कुतिया की हत्या:

वहीं आंध्र प्रदेश की तरफ ही लखनऊ में भी कुछ इसी तरह एक व्यक्ति ने सड़क से दो पिल्लों को उठाने के बाद अपने घर ले जाने के बाद उन्हें मार डाला. इसके बाद, वह उन दोनों पिल्लों को पॉलीथीन बैग में भरकर कहीं ले जाकर फेंक दिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायर हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).