देश

VIDEO: आंध्र प्रदेश में 8 साल की बच्ची से उसी के स्कूल के 3 नाबालिग छात्रों ने पहले की दरिंदगी, फिर हत्या कर शव को नहर में फेंका, खोजी कुत्ते की मदद से ऐसे हुए गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक 8 वर्षीय लड़की से उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग लड़कों ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों को खोजी कुत्ते की मदद से गिरफ्तार किया है.

VIDEO: आंध्र प्रदेश में 8 साल की बच्ची से उसी के स्कूल के 3 नाबालिग छात्रों ने पहले की दरिंदगी, फिर हत्या कर शव को नहर में फेंका, खोजी कुत्ते की मदद से ऐसे हुए गिरफ्तार

 Andhra Pradesh Shocker:  आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक गांव में रहने वाली तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय लड़की से उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग लड़कों ने पहले बारी-बारी से गैंगरेप (Gangrape) किया. इसके बस मासूम की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए उससे शव को एक नहर में फेंक दिया. घटना रविवार 7 जुलाई की हैं. जब बच्ची घर वापस नहीं आई तो परिवार वाले उसे ढूढना शुरू किए. लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला. थक हारकर परिवार बच्ची की गुमशुदा होने की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई.

मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस बच्ची के गांव पहुंची. लोगों से पूछताछ के बाद  पता चला कि  बच्ची पास के ही एक पार्क में बच्चों के साथ खेलने गई थी. लोगों से पूछताछ के बाद भी जब बच्ची का कहीं भी सुराग नहीं मिला तो पुलिस खोजी कुत्तों की मदद लेना शुरू की. खोजी कुत्ता गांव में आरोपियों को खोजते-खोजते एक आरोपी के घर पहुंची. शक के आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेने के बाद जब पूछताछ की तो मालूम पड़ा की बच्ची जिंदा नहीं है. बल्कि उसके रेप साथ रेप हुआ है और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker: पति का आरोप- पत्नी के साथ ICU में हुआ गैंगरेप, महिला बोलीं खुद भी अस्पताल के नर्स स्टाफ के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

देखें वीडियो:

गैंगरेप के बाद हत्या:

पुलिस ने मामले में खोजी कुत्ते की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर किया. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. गिरफ्तार तीनों नाबालिग आरोपियों ने बताया कि लड़की एक पार्क में खेल रही थी. इसी बीच

वे उस पार्क में पहुंचे. दूसरे पार्क में खेलने चलने की बात कहकर बच्ची को वहां से कुछ दूर एक मुचुमरी सिंचाई परियोजना के पास एक एकांत इलाके में ले गए. जहां पर उसके साथ इन लोगों ने  गैंगरेप करने के बाद हत्या दिया.

सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंका:

पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को पास के ही नहर में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस मामले में तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बच्ची को जिस नहर में इन्होने फेंका था. वहां पर लेकर कर गई. लेकिन अभी तक बच्ची की शव बरामद नहीं किया जा सका.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).