Anantnag Police Viral Post: शराब तस्करी में पकड़े गए 2 आरोपी कैमरे के सामने मुस्कुराए; सोशल मीडिया पर वायरल हुई मगशॉट तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अवैध शराब की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा साझा की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. डायलगाम पुलिस पोस्ट की टीम ने बोंडियालगम क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 21 शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। आमतौर पर गिरफ्तारी के बाद आरोपी असहज या गंभीर नजर आते हैं, लेकिन अनंतनाग पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक तस्वीर में दोनों आरोपी अपने हाथ में एफआईआर का पर्चा लिए कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दिए.

(Photo Credits: X)

श्रीनगर: आमतौर पर पुलिस हिरासत और कानूनी शिकंजे में फंसे आरोपियों के चेहरों पर तनाव और पछतावे के भाव देखने को मिलते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से सामने आई एक तस्वीर ने इंटरनेट का ध्यान खींच लिया है. NDTV India की रिपोर्ट के अनुसार, अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की मुस्कुराती हुई तस्वीर अनंतनाग पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी होने के बाद तेजी से वायरल हो रही है. यह भी पढ़ें: Palghar: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा दूध का टैंकर, सड़क पर बहे हजारों लीटर दूध को बर्तनों और डिब्बों में भरने उमड़े ग्रामीण; लगा भारी जाम

बोंडियालगम क्रॉसिंग पर 21 शराब की बोतलें जब्त

India Today की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई अनंतनाग जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे नियमित अभियान के तहत की गई:

अनंतनाग में शराब ज़ब्ती मामले में मुस्कुराते हुए मगशॉट वायरल हो गए.

(Photo Credits: X)

नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया

आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज

इस मामले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मामला दर्ज किया है:

हाथ में एफआईआर का पर्चा और चेहरे पर मुस्कान

कार्रवाई के बाद अनंतनाग पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस जब्ती का विवरण और दोनों आरोपियों की तस्वीर साझा की:

सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर जारी हंसी-मजाक के बीच, अनंतनाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा.

Share Now