देश

Anand Mohan Row: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का दावा- BJP ने पहले आनंद मोहन को रिहा करने की वकालत की, अब कर रही है विरोध

आनंद मोहन सिंह की रिहाई पर राजनीति चरम पर है, बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं पर अपनी सुविधा के अनुसार इस मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया

Anand Mohan Row: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का दावा- BJP ने पहले आनंद मोहन को रिहा करने की वकालत की, अब कर रही है विरोध
Anand Mohan Released (Photo Credit: Twitter)

Anand Mohan Row: आनंद मोहन सिंह की रिहाई पर राजनीति चरम पर है, बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं पर अपनी सुविधा के अनुसार इस मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आनंद मोहन की रिहाई की वकालत करते हुए कहा कि अगर पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के दोषियों को रिहा किया जा सकता है, तो आनंद मोहन को रिहा करने में क्या समस्या है.

चौधरी ने कहा- राज्य सरकार के पास छूट की शक्ति है. वह पूर्व में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर छूट देती रही है. अन्य राज्यों में लोक सेवक की हत्या के दोषी अभियुक्त के लिए जेल मैनुअल में कोई प्रावधान नहीं है. इसलिए, बिहार सरकार ने इसे हटा दिया है. यह भी पढ़े: Anand Mohan Released: पूर्व सांसद आनंद मोहन 14 साल बाद हुए जेल से रिहा, DM की हत्या के मिली थी उम्रकैद की सजा

उन्होंने कहा- सुशील मोदी ने आनंद मोहन की रिहाई के लिए बयान दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किया जा सकता है, तो आनंद मोहन को क्यों नहीं। जब राज्य सरकार ने आनंद मोहन को रिहा किया तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का फैसला सही नहीं है और यह दलित विरोधी फैसला है।इस घटना ने असल में बीजेपी के दोहरे चरित्र को दिखाया है।

उन्होंने कहा- आनंद मोहन के स्थान पर अगर कोई और कैदी जेल से रिहा होता, तो उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगती. आनंद मोहन बड़े नेता हैं, उनकी राजनीतिक पार्टी भी है. उनकी पत्नी सांसद थीं, उनका बेटा विधायक है। इसलिए, बीजेपी इस मुद्दे पर हो-हल्ला कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).