देश

Amul के साथ बिजनेस करने का मौका, हर महीने कमा सकते है 5 से 10 लाख रूपए

जिसमें यदि आज आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं इसके लिए आपको मजह सिर्फ दो लाख रुपया निवेश करना पडे़गा.

Amul के साथ बिजनेस करने का मौका, हर महीने कमा सकते है 5 से 10 लाख रूपए
अमूल दूध (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: देश में ऐसे लोग जो कम निवेश करके घर बैठे कमाना चाहते है ऐसे लोगों के लिए देश की नामचीन कंपनी अमूल बिजनेस करने के लिए फ्रेंचाइजी दे रही है. जिसके लिए वह किसी प्रकार का रॉयल्‍टी या प्रॉफिट शेयरिंग भी नही ले रही है. उसके लिए आपको सिर्फ  2 लाख से लेकर 6 लाख रुपए खर्च कर घर बैठे मोटी कमाई कर सकते है .

अमूल कंपनी के साथ बिजनेस करने के लिए  दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है. जिसमें यदि आज आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं. इसके लिए आपको महज सिर्फ दो लाख रुपया निवेश करना पडे़गा.

दूसरी फ्रेंचाइजी लेने वाले लोगों को 5 लाख रुपए का निवेश करना पड़गा. इसमें आपको अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर मिलेगा. कंपनी ने फ्रेंचाइजी लेने को लेकर कुछ शर्ते रखी है. उसके मुताबिक अगर आप अमूल आउटलेट की फ्रेंचाइजी लेते है तो उसके लिए आपके पास 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिएवही यदि आप अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेना चाहतें है तो आपके पास 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए.

अमूल द्वारा लोगों को देने वाले फ्रेंचाइजी  को लेकर कंपनी का कहना है कि फ्रेंचाइजी देने के बाद उन्हें किस तरह से बिजनेस करना है  सभी प्रकार का मदद और जानकारी दी जाएगी. फ्रेंचाइजी लेने वालों के लिए कंपनी ने एक मेल छोडा है जो मेल इस प्रकार है  retail@amul.coop पर मेल करना होगा. पूरे प्रोसेस के बारे में जानने के लिए अमूल के इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. http://amul.com/m/amul-scooping-parlours

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).