अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक ही तेल में बनाया जाता है शाकाहारी और मांसाहारी भोजन: छात्रों का आरोप
एएमयू के सर सैययद हॉल (उत्तर) के छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें हाल में उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया गया जिसमें पहले मांसाहारी भोजन तला गया था। उन्होंने छात्रावास के प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
अलीगढ़ : विश्वविद्यालय (एएमयू) में शाकाहारी भोजन करने वाले छात्रों ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया जाता है जिसमें मांसाहारी भोजन तला जाता है. हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से नकारा है. एएमयू के सर सैययद हॉल (उत्तर) के छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें हाल में उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया गया जिसमें पहले मांसाहारी भोजन तला गया था। उन्होंने छात्रावास के प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
यह विवाद रविवार को उस वक्त सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष निखिल महेश्वरी ने एक बयान जारी किया जिसमें आरोप लगाया गया कि यह हिन्दू समुदाय के खिलाफ सोची समझी साजिश है. इस बारे में रविवार को एक लिखित शिकायत बन्ना देवी पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

