देश

AMU में लगी जिन्ना की तस्वीर पर फिर विवाद, यूनिवर्सिटी ने लाइब्रेरियन को जारी किया नोटिस

एएमयू के प्रवक्ता शाफे किदवाई ने शुक्रवार को बताया कि गांधी जयन्ती पर हर साल की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर को शुरू हुई सात दिवसीय प्रदर्शनी में जिन्ना और महात्मा गांधी की सामूहिक तस्वीर लगाये जाने पर लाइब्रेरियन और प्रदर्शनी के क्यूरेटर को गुरुवार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

AMU में लगी जिन्ना की तस्वीर पर फिर विवाद, यूनिवर्सिटी ने लाइब्रेरियन को जारी किया नोटिस
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Photo Credits: PTI)

अलीगढ़: पांच अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी होने के कारण कुछ महीने पहले निशाने पर आये अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने गांधी जयन्ती के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित एक प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की ग्रुप फोटो प्रदर्शित किये जाने पर लाइब्रेरियन को नोटिस जारी किया है. एएमयू के प्रवक्ता शाफे किदवाई ने शुक्रवार को बताया कि गांधी जयन्ती पर हर साल की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर को शुरू हुई सात दिवसीय प्रदर्शनी में जिन्ना और महात्मा गांधी की सामूहिक तस्वीर लगाये जाने पर लाइब्रेरियन और प्रदर्शनी के क्यूरेटर को गुरुवार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

उन्होंने कहा कि एएमयू अब जिन्ना को लेकर किसी और विवाद में नहीं पड़ना चाहता. किदवाई ने कहा कि प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की सामूहिक तस्वीर लगाये जाने पर अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने आपत्ति दर्ज कर उन्हें हटाने की मांग की थी. इस पर एएमयू प्रशासन ने दो तस्वीरें हटा लीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).