अमृतसर: बिना मास्क के सैर करने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई, देना पड़ेगा 500 रुपए का जुर्माना

कोरोना संकट के बीच पंजाब के अमृतसर में तरन तारन रोड़ पर बने नए पुल पर कुछ लोग अपने बच्चों के साथ बिना मास्क पहने सैर करते दिखाई दिए. बिना मास्क के सैर करते लोगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि जो लोग बिना मास्क के सैर करते हैं, उन पर 500 रुपए का जुर्माना है. हम पुल पर जाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करेंगे और उनका चालान काटेंगे.

बिना मास्क सैर करने वालों की खैर नहीं (Photo Credits: ANI)

अमृतसर: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) को हराने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है, बावजूद इसके कोरोना का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण से बचने के लिए सरकार की ओर से लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियमों का पालन करने और मास्क (Mask) पहनने की अपील की जा रही है. यह जानते हुए भी अधिकांश लोग न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि मास्क पहनने से भी परहेज करते दिख रहे हैं. पंजाब सरकार (Punjab Government) जहां राज्य में कोरोना के हालात पर नियंत्रण पाने के लिए सख्त कदम उठा रही है तो वहीं दूसरी तरफ  ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जो कोरोना संकट के बीच उनके लापरवाह रवैए को उजागर करती हैं.

कोरोना संकट के बीच पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में तरन तारन रोड़ (Taran Taran Road) पर बने नए पुल पर कुछ लोग अपने बच्चों के साथ बिना मास्क पहने सैर करते दिखाई दिए. बिना मास्क के सैर करते लोगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि जो लोग बिना मास्क के सैर करते हैं, उन पर 500 रुपए का जुर्माना है. हम पुल पर जाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करेंगे और उनका चालान काटेंगे. यह भी पढ़ें: पंजाब में दिखा वीकेंड लॉकडाउन का असर, आवश्यक दुकानों को छोड़कर बाकी सब बंद, अंतर जिला आवागमन पर भी रोक

देखें तस्वीरें-

गौरतलब है कि पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसके तहत शनिवार और रविवार को राज्य में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रखने के निर्देश दिए. अब तक राज्य में 3,140 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब तक 67 लोगों की इस संक्रमण के चलते जान जा चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड