जम्मू-कश्मीर : ईद का नमाज पढ़कर घर जा रहे पुलिसवाले की आतंकियों ने की हत्या
जम्मू-कश्मीर में बकरीद के मौके पर कई हिस्सों में सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए गए. इस दौरान भीड़ ने सेना के उपर पत्थरबाजी भी किया
श्रीनगर. ईद-अल-अजहा के मौके पर भी आतंकी अपनी नापाक हरकत करने से बाज नहीं आए. इस बार आतंकियों ने घात लगाकर आतंकियों ने कुलगाम में एक फयाज अहमद नामक पुलिसवाले की गोली मार की हत्या कर दी. आतंकियों ने फयाज की हत्या उस वक्त की जब वो अवगाम गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ कर बाहर आ रहा था. वहीं इस हत्या के पीछे हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
फयाज को जब आतंकियों ने गोली मारा तो उसके बाद वे फरार हो गए. वहीं जब स्थानीय फयाज को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. बता दें कि फयाज अहमद को कुछ दिनों पहले ही कॉन्स्टेबल का पद मिला था. उससे पहले वे स्पेशल पुलिस अफसर के तौर पर काम कर रहे थे.
फहराए ISIS और पाकिस्तानी झंडे
जम्मू-कश्मीर में बकरीद के मौके पर कई हिस्सों में सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए गए. इस दौरान भीड़ ने सेना के उपर पत्थरबाजी भी किया. इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लगाया.
The celebrations of Eid-Al-Adha was marred by violence in Jammu and Kashmir's Srinagar city when stone-pelters came out on the streets and waved flags of Pakistan and dreaded terrorist group Islamic State of Iraq and Syria (ISIS)
Read @ANI Story | https://t.co/CwxNlXAOan pic.twitter.com/QChskuPCVN
— ANI Digital (@ani_digital) August 22, 2018
बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या
गौरतलब हो कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने बीजेपी के सक्रिय नेता शाबिर अहमद भट की बुधवार तड़के हत्या कर दी. आतंकियों ने उनके घर में घुसकर अचानक हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

