अमित शाह ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले किया रोड शो, उद्धव ठाकरे के अलावा कई बड़े नेता आए नजर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले यहां एक बड़ा रोड शो किया. चार किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान लाखों लोगों ने शाह का अभिनंदन किया...

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo Credit: Twitter @BJP4India)

अहमदाबाद: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले यहां एक बड़ा रोड शो किया. चार किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान लाखों लोगों ने शाह का अभिनंदन किया. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल एक खुले वाहन में रोड शो के दौरान शाह के साथ मौजूद थे. यह रोड शो अहमदाबाद के नरानपुरा क्षेत्र में सरदार पटेल की प्रतिमा से शुरू हुई थी. भाजपा कार्यकर्ता और लोगों ने सड़क पर निकल कर शाह का अभिनंदन किया. वह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा का यह एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन है. लोकसभा चुनाव में 2014 में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी.

रोड शो घाटलोडिया के प्रभात चौक पर समाप्त हुआ. इसके बाद शाह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गांधीनगर गए. रोड शो शुरू करने से पहले शाह ने अहमदाबाद में एक रैली को भी संबोधित किया. भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान भी शाह के साथ यहां मंच पर मौजूद थे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड