Amit Shah Fake Video: अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में एक्शन, झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट सस्पेंड
झारखण्ड कांग्रेस का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया है. X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है. X ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है.
नई दिल्ली: झारखण्ड कांग्रेस का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया है. X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है. X ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है. झारखंड कांग्रेस के X हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक 'डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो' पोस्ट किया गया था. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. इसी के बाद X की ओर से ये एक्शन लिया गया है. इससे पहले झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो मई को तलब किया. अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को भेजा नोटिस.
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो का मामला और गरमा गया है. बडे़ पैमाने पर जांच शुरू की गई है. फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को भी तलब किया है.
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच का दायरा कई राज्यों तक फैल गया है. एडिटेड वीडियो की जांच के लिए झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, नागालैंड के लिए दिल्ली पुलिस की अलग- अलग टीमें भेजी गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

