Alwar Gang Rape: पीड़िता के अंग क्षतिग्रस्त, डॉक्टरों ने की सर्जरी

राजस्थान के अलवर में नाबालिग बधिर और गूंगी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गयया. दु़ष्कर्मियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और उसके कई अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Representational Image (Photo Credit : PTI)

जयपुर, 13 जनवरी : राजस्थान के अलवर में नाबालिग बधिर और गूंगी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गयया. दु़ष्कर्मियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और उसके कई अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया. नाबालिग लड़की का इलाज कर रहे पांच डॉक्टरों की टीम में शामिल एक डॉक्टर अरविंद शुक्ला ने कहा कि ढाई घंटे तक सर्जरी हुई. उसके निजी अंग बुरी तरह घायल हो गए थे और अस्पताल लाए जाने पर उसका खून बह रहा था.

उनके प्राइवेट पार्ट में शार्प कट है. डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की है और उसे जेके लोन अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है. आरोपियों की तलाश के लिए बुधवार को एसआईटी की टीम गठित की गई. 14 वर्षीय पीड़िता के साथ मंगलवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे सड़क पर फेंक दिया गया. यह भी पढ़ें : COVID-19: संसद के 300 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कुल 708 संक्रमित

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जेके लोन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. कई अधिकारी और मंत्री उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट लेने के लिए अस्पताल का दौरा कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना ने उन्हें दिल्ली में 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले की याद दिला दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट