Allahabad High Court: कोविड-19 के बढ़े मामले, 4 अप्रैल तक बंद रहेगा इलाहाबाद हाई कोर्ट
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और लखनऊ कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण इन दोनों ही जिलों में हाई कोर्ट में 1 और 2 अप्रैल को सामने-सामने सुनवाई नहीं होगी.
प्रयागराज, 26 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज और लखनऊ कोविड-19 (COVID-19) के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण इन दोनों ही जिलों में हाई कोर्ट में 1 और 2 अप्रैल को सामने-सामने सुनवाई नहीं होगी. इसके अलावा इन 2 दिनों में केस की फिजिकल फाइलिंग या ई-फाइलिंग भी नहीं होंगी. इस बीच 28 से 31 मार्च तक होली की छुट्टियों के चलते हाई कोर्ट बंद ही रहेगा.
वहीं 3 और 4 अप्रैल को सप्ताहांत होने के कारण अब हाई कोर्ट में कामकाज 5 अप्रैल को शुरू होगा. मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार, 1 और 2 अप्रैल के लिए तय किए गए मामलों को प्रयागराज की अदालत में क्रमश: 6 और 8 अप्रैल को लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 59,118 नए मामले दर्ज
वहीं रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश के आदेश से फोटो हलफनामा केंद्र को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

