Encounter: दिल्ली बर्गर किंग फायरिंग के तीनों आरोपी एनकाउंटर में ढेर! गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के हिमांशु भाऊ के शूटर थे तीनों बदमाश
दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग पर 40 गोली चलाने वाले तीनों अपराधी एनकाउंटर में मारे गए हैं. एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाशों के नाम आशीष कालू, सन्नी गुर्जर और विक्की है.
दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग पर 40 गोली चलाने वाले तीनों अपराधी एनकाउंटर में मारे गए हैं. एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाशों के नाम आशीष कालू, सन्नी गुर्जर और विक्की है. हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में अपराधियों का एन्काउंटर हुआ. अपराधियों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में मार गया है. मार गए तीनों अपराधी अमेरिका में बैठे वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाउ के शूटर थे. इंटरपोल ने हिमांशु भाउ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में विजेंद्र ने 2018 में गैंगस्टर हिमांशु भाउ के साथ मिलकर एक चश्मदीद की हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं, स्पेशल सेल ने कुछ समय पहले फरीदाबाद में विजेंद्र को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गया था.
यह एन्काउंटर दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एक उदाहरण है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

