देश

Aligarh Road Accident: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत

यूपी के अलीगढ़ में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए. ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत में पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Aligarh Road Accident: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत
Road Accident (img: File photo)

अलीगढ़, 1 अगस्त : यूपी के अलीगढ़ में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए. ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत में पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना खैर थाना इलाके के अलीगढ़-पलवल मार्ग की है. बताया जा रहा है कि कार में 10 लोग सवार थे. तभी उनकी गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सड़क हादसे के बाद अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में तालाब में नहाते समय दो बहनों की डूबने से मौत

क्षेत्राधिकारी कृष्ण गोपाल ने हादसे की जानकारी दी. बताया, “खैर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ट्रक और कार के बीच भीषण हादसा हुआ. कार में सवार पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और पांच लोग घायल हो गए. जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.” पुलिस के मुताबिक, मृतकों और घायलों के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है. वह पीलीभीत के रहने वाले हैं. फिलहाल घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).