देश

Ludhiana: शराबी पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, बच्चे को लेकर हुआ फरार

इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला का नाम लक्ष्मी है और मृतक की उम्र 22-23 वर्ष होगी. दोनों की दो वर्ष पहले लव मैरिज हुई थी. उनका एक वर्ष का बेटा भी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है.

Ludhiana: शराबी पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, बच्चे को लेकर हुआ फरार
शराबी पति ने किया बड़ी बेरहमी से अपनी ही पत्नी की हत्या (Photo credit: ANI)

लुधियाना: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ा ही चौकाने वाला मामला सामने आया हैं. लुधियाना के हैबोवाल में एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल पुलिस और अंतर्गत जगतपुरी चौंकी इंचार्ज इकबाल सिंह (Iqbal Singh) टीम समेत घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले जांच में जुट गई है. हत्या करने के बाद आरोपित एक साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया. Free Creche Facility: पंजाब पुलिस की सराहनीय पहल, लुधियाना में कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए शुरू की फ्री क्रेच सुविधा

इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला का नाम लक्ष्मी है और मृतक की उम्र  22-23 वर्ष होगी. दोनों की दो वर्ष पहले लव मैरिज हुई थी. उनका एक वर्ष का बेटा भी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है.

आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला हैं और यहां वो एक फैक्ट्री में काम करता है. आरोपित शराब बहुत पिता था और अक्सर पी कर  अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था. दो वर्ष पहले ही आरोपित ने मृतका के साथ शादी की थी. शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनो में झगड़ा होता रहता था. कई बार तोह मोहल्ले वालों को बीच बचाव करना पड़ता था. आरोपित का सोमवार को भी किसी बात को लेकर अपनी पत्नि से झगड़ा हुआ. जिसके बाद उसने गुस्से में अपनी ही पत्नी का गला दबाकर कर मार डाला. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और आरोपित की तालाश में छापेमारी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).