Ahmedabad Shocker: बच्चों के स्कूल बैग से निकली शराब और कॉन्डोम, पेरेंट्स बोले- बच्चे बड़े हो रहे

बैग चेक के दौरान शिक्षकों ने केवल किताबें और टिफिन ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, सिगरेट, वेप, अल्कोहल की बोतलें, ब्लेड और यहां तक कि कॉन्डोम तक पाए.

Representative Image (Photo Credits: File Photo)

अहमदाबाद के सेवनथ डे एडवेंटिस्ट हाईयर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र की हत्या ने पूरे गुजरात में हलचल मचा दी. इस घटना के बाद कई स्कूलों ने बच्चों के बैग की अचानक जांच शुरू कर दी. उद्देश्य था कि छात्र-छात्राएं स्कूल में क्या लेकर आ रहे हैं, इसे परखा जाए. लेकिन जांच में मिली चीज़ों ने सभी को चौंका दिया.

बैग चेक के दौरान शिक्षकों ने केवल किताबें और टिफिन ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, सिगरेट, वेप, अल्कोहल की बोतलें, ब्लेड और यहां तक कि कॉन्डोम तक पाए. कुछ बैगों में लिपस्टिक, काजल, डिओडरेंट, महंगे पेन, गहने, प्लेइंग कार्ड्स और रोमांटिक या अश्लील उपन्यास भी मिले. एक प्रिंसिपल ने कहा, “यह वाकई चिंताजनक है कि छात्र जीवन अब सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा."

माता-पिता की प्रतिक्रिया: ‘बढ़ती उम्र का हिस्सा’

जब यह जानकारी माता-पिता तक पहुंची, तो कई ने स्वीकार किया कि उनके बच्चे उनकी बात नहीं मानते. कुछ ने इसे “बढ़ती उम्र का हिस्सा” बताकर हल्के में लिया. हालांकि कई अभिभावक इस पर गंभीर भी दिखे और उन्होंने स्कूल से सख्त कदम उठाने की मांग की.

स्कूलों के सख्त नियम और चेतावनी

कुछ स्कूलों ने कैंची, राउंडर जैसे सामानों को भी पूरी तरह बैन कर दिया है. अब माता-पिता को निर्देश दिया गया है कि बिना स्कूल की लिखित अनुमति के ऐसा कोई सामान न भेजें. बैग चेक के दौरान 100–200 रुपये से ज्यादा नकद भी मिलने की घटनाएं सामने आई हैं.

विशेषज्ञों का कहना क्या है?

वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. प्रशांत भिमानी (Prashant Bhimani) के अनुसार, बच्चे अक्सर अपने दोस्तों या मीडिया से प्रभावित होते हैं. जब एक छात्र कुछ अलग करता है, तो दूसरे भी उसकी नकल करने लगते हैं. फिल्मों, गानों और वेब सीरीज में दिखाई जाने वाली चीजें भी किशोरों के लिए सामान्य लगने लगती हैं.

काउंसलर्स का कहना है कि हिंसक कंटेंट और गलत आदतों को देखकर कई बच्चे ब्लेड या चेन जैसे सामान आत्मरक्षा के लिए रखने लगते हैं. वहीं घर पर शराब या सिगरेट देखने से उनके मन में यह चीजेंसामान्य लगने लगती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड