Uttar Pradesh: राजनीति के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है, किसी भी सीमा तक जा सकती है -अखिलेश यादव -Video
Credit -ANI

उत्तरप्रदेश के कन्नौज में पहुंचे सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की ,' जो गड्डा खोदते है , वो खुद एक दिन उसमें गिरते है. उन्होंने कहा की कन्नौज की जनता विकास , और खुशहाली के लिए वोट देने जा रही है. उन्होंने कहा की कन्नौज की जनता ने एक समय इस शहर को फोर लेन सड़को से जोड़ना,एक्सप्रेस -वे से जोड़ना , 24 घंटे बिजली देना ,कलाई नदी पर पुल बनाना , गंगा पर पुल बनाना, स्टेडियम बनाना, देखा है, कितने काम यहां हमनें किये है. उन्होंने कहा की समाजवादी लोगों ने हमेशा महाराणा प्रताप का सम्मान किया है, और मुझे ख़ुशी है इस बात की, कि  क्षत्रिय समाज के लोग उनसे मिले थे, यादव का कहना है की ,' राजनीति के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है. किसी भी सीमा तक जा सकती है. यह भी पढ़े :Lok Sabha Election 2024: ‘कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो ये राम का विरोध कर रहे हैं’, हरदोई में विपक्षी दलों पर बरसे सीएम योगी- VIDEO

देखें वीडियो :