सीएम योगी के नाक रगड़ने वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- ढाई-तीन महीने में देखिए और क्या होता है
योगी के इस बयान पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी देखिए आने वाले दो-तीन महीने में और क्या-क्या निकलेगा. बात दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव अखिलेश यादव और मायावती की पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ रहीं है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Ex- CM Akhilesh Yadav) पर बसपा के साथ गठबंधन करने को लेकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मायावती सपा को 10 सीटें भी देतीं तो अखिलेश नाक रगड़कर ले लेते. योगी के इस बयान पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी देखिए आने वाले ढाई-तीन महीने में और क्या-क्या निकलेगा. बात दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव अखिलेश यादव और मायावती की पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं.
अखिलेश यादव ने सीएम योगी को यह जवाब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि ‘’हम नाक क्यों रगड़ें, जिनकी सरकार जा रही है वो नाक रगड़ें. हम समाजवादी अपनी भाषा नहीं बदलेंगे. वहीं आगे एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘’मैं मुख्यमंत्री की भाषा पर बस इतना ही बोल सकता हूं कि उन्होंने बहुत अच्छा बोला, अभी ढाई-तीन महीने में देखिए और क्या-क्या निकलेगा. उसका भी इंतजार रहेगा’’. यह भी पढ़े: मिशन 2019: SP-BSP के हाथ मिलाने पर CM योगी आदित्यनाथ का बयान, कहा- यह जातिवादी, भ्रष्ट और अवसरवादी मानसिकता का है गठबंधन
क्या कहा था सीएम योगी ने
दरअसल एक राष्ट्रीय चैनेल द्वारा कुंभ मेले को लेकर प्रयागराज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिस दौरान उन्होंने सपा और बसपा के गठबंधन के बारे कहा कि यह एक मजबूरी का सौदा है. मायावती ने सपा पर कृपा कर दी है, जरुरत से ज्यादा अखिलेश को सीटें दे दी. यदि वे सपा को 10 सीटें भी देतीं तो अखिलेश नाक रगड़कर ले लेते. क्योंकि राज्य में सपा की स्थिति बेहद खराब है. आगे उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ये गठबंधन नहीं होता तो अखिलेश कन्नौज की सीट भी नहीं बचा पाते, इटावा और मैनपुरी की सीट तो दूर की बात है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

