एजेंसी न्यूज

Pndharapur Bye-Polls: अजित पवार ने की रैली, बीजेपी ने लगाया कोविड-19 नियमों के उललंघन का आरोप

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोलापुर जिले के पंढरपुर में उप चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को एक बड़ी सभा को संबोधित किया जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया.

Pndharapur Bye-Polls: अजित पवार ने की रैली, बीजेपी ने लगाया कोविड-19 नियमों के उललंघन का आरोप
अजित पवार (Photo credit: PTI)

पुणे, 9 अप्रैल : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने सोलापुर जिले के पंढरपुर में उप चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को एक बड़ी सभा को संबोधित किया जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कोविड-19 (Covid-19) नियमों का उल्लंघन किया गया.

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पवार की आलोचना की और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. यह भी पढ़ें : नोएडा पुलिस ने शाहबेरी में अवैध रूप से बनाए गए 22 करोड़ के 56 फ्लैट कुर्क किये

संपर्क किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंड़े ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).