Mumbai Air Pollution: दिवाली से पहले मुंबई की 'सांसों' में घुला जहर, BMC ने निर्माण स्थल बंद करने की दी चेतावनी

मुंबई में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि वह उन निर्माण कार्यों को बंद करा देगी जो धूल और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं कर रहे हैं, फिर चाहे वे निजी निर्माण स्थल हों या सरकारी परियोजना स्थल.

(Photo : X)

मुंबई, 20 अक्टूबर: मुंबई में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि वह उन निर्माण कार्यों को बंद करा देगी जो धूल और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं कर रहे हैं, फिर चाहे वे निजी निर्माण स्थल हों या सरकारी परियोजना स्थल.

नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में शहर में 6,000 स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिन के दौरान शहर में कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 (खराब श्रेणी) से ऊपर था. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना, दशहरा के मौके पर तटीय ओडिशा में बारिश संभव

बीएमसी की विज्ञप्ति के मुताबिक नगर निकाय के प्रशासक की भूमिका भी निभा रहे चहल ने शहर में खतरनाक वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सभी हितधारकों के साथ बैठक की. उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘इन सभी स्थानों पर (जहां निर्माण कार्य चल रहा है) धूल और प्रदूषण-नियंत्रण के उपाय लागू किए जाने चाहिए, अन्यथा निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा फिर वे निजी हों या सरकारी क्षेत्र के निर्माण कार्य.’’

कांग्रेस नेता और बीएमसी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवि राजा ने कहा कि बृहस्पतिवार को मुंबई का एक्यूआई देश के शहरों में सबसे खराब था, लेकिन प्रशासन ने अपनी प्रदूषण नियंत्रण योजना के एक भी दिशानिर्देश लागू नहीं किए. इस बीच, बीएमसी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि बेहतर वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया या दिशानिर्देश सोमवार तक जारी किए जाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट