एयर इंडिया स्टाफ पर महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप, इंदौर एयरपोर्ट पर छीना बोर्डिंग पास; Video वायरल

इंदौर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एक महिला यात्री ने एयर इंडिया स्टाफ पर गंभीर बदसलूकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया है और एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

Avani Rathore said that Air India staff harassed her | Instagram/avani.rathore25

इंदौर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एक महिला यात्री ने एयर इंडिया स्टाफ पर गंभीर बदसलूकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया है और एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. यात्री अवनि राठौर (Avani Rathore) ने इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि एयर इंडिया के एक स्टाफ सदस्य ने उनका बोर्डिंग पास बिना किसी कारण के छीन लिया. उनके मुताबिक, स्टाफ ने उन्हें उड़ान में चढ़ने से रोक दिया, जबकि उन्होंने पहले ही सामान चेक-इन करा दिया था.

राठौर ने बताया, “मैंने जब उनसे कारण पूछा तो वह गुस्से में आ गए. उन्होंने सुरक्षा बुलाने की धमकी दी. जब मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो वह मेरा फोन छीनने की भी कोशिश करने लगे. यह सबके सामने मेरी बेइज्जती थी.”

'लाइव' होने पर रुका स्टाफ, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

अवनि के अनुसार, जब उन्होंने बताया कि वह लाइव हैं, तब स्टाफ का व्यवहार अचानक बदल गया. महिला का कहना है कि वह पूरे एयरपोर्ट पर उस स्टाफ के पीछे दौड़ती रहीं, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहा था. वीडियो सामने आने पर कई लोग एयर इंडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

महिला का दावा है कि एयर इंडिया के स्टाफ ने इंदौर एयरपोर्ट पर उसे परेशान किया

घटना का वीडियो

यात्रियों के समर्थन से मिली बोर्डिंग की अनुमति

महिला ने दावा किया कि आखिरकार साथी यात्रियों ने उनकी मदद की और स्टाफ का विरोध किया. सभी यात्रियों के एकजुट होने के बाद ही उन्हें विमान में चढ़ने की अनुमति मिली. राठौर के मुताबिक, यह अनुभव न सिर्फ शर्मनाक था बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान करने वाला था.

एयर इंडिया की चुप्पी पर बढ़ते सवाल

घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग एयर इंडिया से जवाब मांग रहे हैं. कई यात्रियों ने कहा कि अगर ऐसा किसी महिला यात्री के साथ हो सकता है, तो सुरक्षा और ग्राहक सेवा पर सवाल उठना लाजमी है. फिलहाल एयरलाइन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Share Now

\