Air India Flight Lands Amid 'Full Emergency': दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में ‘फुल इमरजेंसी’, इंजन में आग की चेतावनी के बाद सुरक्षित लैंडिंग

एयरलाइन ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए. हालांकि घटना के बाद विमान को विस्तृत जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. विमान के ग्राउंड होने के कारण बेंगलुरु से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI2652 को रद्द कर दिया गया. एयर इंडिया ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

(Photo Credits IANS)

Air India Flight Lands Amid 'Full Emergency': एयर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में गुरुवार को इंजन में आग लगने की चेतावनी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित करनी पड़ी. हालांकि पायलट की सूझबूझ और तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं. एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट AI2802 बेंगलुरु से दिल्ली आ रही थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान के कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला. बाद में इसकी पुष्टि भी हुई. एयरलाइन के अनुसार, पायलट और क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया. सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया. Air India Layoffs Update: एयर इंडिया के 24,000 कर्मचारियों को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं होगी छंटनी; बढ़ती लागत के बीच इस साल टला सैलरी इंक्रीमेंट

घटना के बाद एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की गई. एयर इंडिया ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है. इससे पहले गुरुवार को ही एयर इंडिया की एक और फ्लाइट AI2651, जो दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी, लैंडिंग के दौरान ‘टेल स्ट्राइक’ हादसे का शिकार हो गई थी. इस विमान में 179 लोग सवार थे.

एयरलाइन ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए. हालांकि घटना के बाद विमान को विस्तृत जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. विमान के ग्राउंड होने के कारण बेंगलुरु से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI2652 को रद्द कर दिया गया. एयर इंडिया ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड