मुंबई से उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट, लंदन के आसमान में चक्कर लगा रहा विमान
मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 में अचानक इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिया गया है. हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है.
मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 में अचानक इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिया गया है. हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 7700 लंदन के बाहरी इलाके में चक्कर लगी रही है. यह फ्लाइट लंदन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से ही सामान्य रूप से लैंड नहीं कर पा रही थी, और लगातार लंदन के बाहरी इलाके में आसमान में चक्कर काटती रही.
फ्लाइटरडार24, जो विमान की लाइव ट्रैकिंग करता है, ने जानकारी दी कि इस फ्लाइट ने लंदन के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी सिग्नल 7700 भेजा. यह सिग्नल उस स्थिति में भेजा जाता है जब विमान किसी गंभीर तकनीकी या अन्य आपातकालीन स्थिति का सामना कर रहा हो.
हालांकि, अब तक इस इमरजेंसी अलर्ट के पीछे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. न ही यह साफ हो सका है कि तकनीकी खामी थी या कुछ और कारण, जिसकी वजह से फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई. एयर इंडिया और लंदन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े अधिकारी इस घटना की जांच में जुटे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

