बीमार सोनिया गांधी को जानबूझकर किया जा रहा परेशान: कांग्रेस
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीमार सोनिया गांधी को सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) परेशान कर रही है.
नई दिल्ली, 27 जुलाई : कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीमार सोनिया गांधी को सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) परेशान कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''उनकी तबीयत कई सालों से ठीक नहीं है, जब राहुल गांधी से पांच दिनों तक यही सवाल पूछे गए तो सोनिया गांधी से पूछने की क्या जरूरत थी.''
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ईडी हमारे नेता की तबीयत ठीक न होने के बावजूद उन्हें परेशान कर रही है. कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने बुधवार को ईडी के दुरुपयोग पर लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने तीसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी. यह भी पढ़ें : भाजपा युवा नेता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में तनाव पैदा
उन्हें बुधवार सुबह 11 बजे तक ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है. मंगलवार को उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई. अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा के नेतृत्व में एक टीम उनका बयान दर्ज कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

