देश

Ahmedabad Shocker: ऑफिस से एक दिन की छुट्टी लेने पर बॉस ने कर्मचारी को पीटा, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

अहमदाबाद के सिंधु भवन रोड स्थित एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग फर्म के मालिक द्वारा अपने कर्मचारी के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है.

Ahmedabad Shocker: ऑफिस से एक दिन की छुट्टी लेने पर बॉस ने कर्मचारी को पीटा, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
Representative Image (Photo Credit- Pixabay)

Ahmedabad Shocker: अहमदाबाद के सिंधु भवन रोड स्थित एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग फर्म के मालिक द्वारा अपने कर्मचारी के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है. TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते मंगलवार को कर्मचारी ने अपने किसी निजी काम के चलते ऑफिस से एक दिन की छुट्टी ले ली थी. बुधवार को वापस लौटने पर उसका बॉस भड़क गया. उसने दावा किया कि कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण कंपनी को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है.

पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत बोडकदेव पुलिस से की है. उसने बताया कि उसके बॉस ने उस पर बिना किसी पूर्व सूचना के फर्म से 2 लाख रुपये लेने का फर्जी आरोप भी लगाया है.

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में एक शख्स के सिर में नजदीक से मारी गई गोली

ऑफिस से एक दिन की छुट्टी लेने पर बॉस ने कर्मचारी को पीटा

अपनी शिकायत में कर्मचारी ने कहा कि बॉस ने गारंटर के रूप में उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को ऑफिस में बुलाया था. जिसके बाद बॉस अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कर्मचारी के परिजनों से तीखी बहस करने लगा. देखते ही देखते बात बिगड़ गई और फिर उसने हमला शुरू कर दिया. बोदकदेव पुलिस ने नियोक्ता और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ चोट पहुंचाने, अपमानजनक शब्दों का उपयोग करने, आपराधिक धमकी देने और उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).