देश

Ahmedabad: नाबालिग छात्रा को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो और वीडियो पोस्ट करने की लगी लत, बेटी की इस हरकत से पैरेंट्स को पड़ा दिल का दौरा

नाबालिग लड़की ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने हर दिन खुद को एक अकेले कमरे में बंद कर लेती थी. उसके माता-पिता को लगता था कि उनकी बेटी फोन पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हैं. लेकिन वह पढ़ाई करने के बहाने पर खुद की न्यूड फोटो और वीडियो इंटाग्राम पर पोस्ट करती थी.

Ahmedabad: नाबालिग छात्रा को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो और वीडियो पोस्ट करने की लगी लत, बेटी की इस हरकत से पैरेंट्स को पड़ा दिल का दौरा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

गांधीनगर: कोरोना महामारी के बीच इन दिनों ज्यादातर स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है. ऑनलाइन क्लास के चलते पैरेंट्स मजबूरी में उन्हें स्मार्टफोन पढ़ने के लिए दे रहे हैं. लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई (Online Studies) से बच्चे बुरी लत के शिकार हो रहे हैं. ऐसा ही कुछ चौंकाने वाला एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है. यहां ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने एक नाबालिग लड़की को इंटाग्राम (Instagram) पर न्यूड फोटो और वीडियो पोस्ट करने की लत लग गई. इस लत की वह इतना शिकार हो गई की वह अपने माता-पिता के समझाने के बाद भी उनकी बात  मानने को तैयार नहीं हो रही थी. बेटी की इस हरकत से परेशान होकर उसके माता-पिता को दिल का दौरा पड़ गया. किसी तरह से उनकी जान बची.

दरअसल नाबालिग लड़की ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने हर दिन खुद को एक अकेले कमरे में बंद कर लेती थी. उसके माता-पिता को लगता था कि उनकी बेटी फोन पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हैं. लेकिन वह पढ़ाई करने के बहाने पर खुद की न्यूड फोटो और वीडियो इंटाग्राम पर पोस्ट करती थी. पोस्ट में मिलने वाले लाइक और व्यूज ने उसे नशे जैसे आदत डाल दी थी. नाबालिग इस लत की शिकार इतना हो गई कि वह अपनी मौसेरी बहन को भी ऐसा करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. यह भी पढ़े: Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टडी वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट लीक

मौसेरी बहन को यह बात बताने के बाद उसकी यह राज खुल गई. इसके बाद वह इस बात को उसके माता-पिता को बताई. बेटी की इस गलत हरकत की बात सुनकर उसके माता-पिता बदमानी के डर से उन्होंने बेटी को डांटा और ऐसा नहीं करने को कहा, लेकिन उनकी डांट का लड़की पर कोई असर नहीं हुआ. उसने अपनी न्यूड फोटो और वीडियो अपने इंटाग्राम पर पोस्ट करना जारी रखा. हालात इतने हद तक खराब हो गए कि माता-पिता ने बच्ची को खुद के घर में रखने से इनकार कर दिया. अंत में परेशान होकर उसके माता-पिता ने बेटी को समझाने लिए 181 महिला हेल्पलाइन की टीम की मदद लेनी पडी.

अहमदाबाद में रहने वाले इस दंपति ने मदद के लिए 181 महिला हेल्पलाइन से संपर्क किया तो यह टीम उनके घर आई. उनकी तरफ से काफी काउंसलिंग की गई. लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हो रही था. अंत में जाकर वह राजी हुई कि वह अपने सारे फोटो और वीडियो वीडियो  डिलीट कर रही है और आगे से वह ऐसा नहीं करेगी.

नाबालिग ने चौकाने वाली बताई बात:

181 महिला हेल्पलाइन की टीम जब नाबालिग की काउंसलिंग कर रही थी. उस समय लड़की ने हैरान करने वाली बात बताई. नाबालिग ने बताया कि पहली बार जब उसने इंटाग्राम पर पोस्ट अपने न्यूड फोटो पोस्ट किये. उसे कई लाइक मिले. जिसके बाद उसे उसमे मजा आने लगा. क्योंकि लोग उसके बारे में गंदे कमेंट करते थे और उसकी तारीफ करते थे. उसके लिए यह लत ऐसी हो गई थी कि दिन में अगर वो अपना एक न्यूड फोटो या वीडियो नहीं डालती थी तो उसे चैन नहीं आता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).