देश

Agra Rape Case: रेप पीड़िता के परिवार से मिलीं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा- आरोपी को दिलाई जाएगी कड़ी सजा

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए उन्हें न्याय दिलाया जाएगा.

Agra Rape Case: रेप पीड़िता के परिवार से मिलीं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा- आरोपी को दिलाई जाएगी कड़ी सजा

आगरा, 28 मई : उत्तर प्रदेश के आगरा में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए उन्हें न्याय दिलाया जाएगा.

दरअसल, आगरा के थाना जगदीशपुरा में पांच साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया था. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान आगरा के जगदीशपुरा पहुंची. यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की समीक्षा की. साथ ही आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया. यह भी पढ़ें : एफएसएसएआई ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से मोटापे से निपटने के लिए कदम उठाने को कहा

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं हमेशा ऐसे मामलों को रोकने की कोशिश करती हूं. आज जैसे ही मुझे इस मामले की जानकारी मिली, मैं बच्ची के घर गई और उस मंदिर में भी गई, जहां घटना हुई थी. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है."

उन्होंने कहा, "मैं इतना ही कहूंगी कि ऐसी घटनाओं को लेकर अभिभावकों को मजबूत होना चाहिए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके. हालांकि, इस मामले में एक समय ऐसा भी हुआ, जब पीड़ित परिवार समझौता करने के लिए तैयार हो गया था. इससे कहीं न कहीं पुलिस पर सवाल उठता है. मगर इस केस में पुलिस ने ही पीड़ित परिवार को समझाया था कि समझौता न करें. जो भी हकीकत है, उसे पुलिस के सामने रखें. मुझे लगता है कि इस केस में ऐसी कोई संभावना नहीं है कि दोषी को बचाया जा सके. मैं अभिभावकों को भी बाल अपराधों के प्रति जागरूक होने की अपील करती हूं."

बबीता चौहान ने बताया कि महिला आयोग की तरफ से इस प्रकार के मामलों में पैरवी की जाएगी. मुझे उम्मीद है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए इस मामले में 15 दिन के अंदर नतीजा आ जाएगा, ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).