UP Shocker: आगरा में किराएदार ने पड़ोसी की बच्ची की हत्या की, शव अलमारी में छिपाया
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में मकान में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोसी किराएदार की नौ साल की बच्ची की हत्या कर दी और शव को रजाई में लपेट कर अलमारी में छुपा दिया.
आगरा (उत्तर प्रदेश), छह जून: आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में मकान में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोसी किराएदार की नौ साल की बच्ची की हत्या कर दी और शव को रजाई में लपेट कर अलमारी में छुपा दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मंटोला थाना क्षेत्र के रहने वाले पति-पत्नी पिछले दस साल से जगदीशपुरा के बीधा नगर में किराए के कमरे में रहते हैं. पति मजदूरी करता है और पत्नी घरों में झाड़ू-पोंछा कर परिवार चलाते हैं. UP Shocker: बाराबंकी में घर में सो रही महिला की गला काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी.
उसने बताया कि दंपति की नौ साल की बेटी और पांच साल का बेटा रोज घर में अकेले ही रहते थे.
पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम जब महिला काम से वापस आई तो बेटी घर पर नहीं मिली. महिला ने जब पड़ोसी किरायेदार के बेटे सनी से पूछा तो उसने लड़की के बाजार जाने की बात कही.
उसने बताया कि पति के वापस आने पर महिला ने जगदीशपुरा थाने में लड़की की गुमशुदगी दर्ज करायी.
डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदेश के आधार पर उसी मकान में किराएदार सनी से सख्ती से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि पूछताछ में सनी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर सनी के कमरे में अलमारी के अंदर रजाई में लिपटा हुआ शव भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

