देश

Agra Shocker: आगरा में सनसनीखेज मामला, कमरे में पति-पत्नी मृत मिले, बगल में मिला जहरीला लड्डू

बुधवार को आगरा के शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दंपत्ति अपने ही कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

Agra Shocker: आगरा में सनसनीखेज मामला, कमरे में पति-पत्नी मृत मिले, बगल में मिला जहरीला लड्डू
Couple Found Dead in Room | X

आगरा: बुधवार को आगरा के शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दंपत्ति अपने ही कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक लड्डू मिला, जिसे जहरीला माना जा रहा है.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाज़ नहीं आई, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया. अंदर झांकने पर पति-पत्नी बेहोश हालत में पड़े मिले. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस को कमरे में शवों के पास एक लड्डू पड़ा मिला. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसी लड्डू में जहर मिलाया गया हो सकता है, जिसे खाने के बाद दोनों की मौत हुई. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

लोहमंडी एसीपी ने मीडिया को जानकारी दी कि इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं और हर संभव एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है, हत्या है या कोई पारिवारिक विवाद इसके पीछे है.

इलाके में पसरा मातम

घटना के बाद से आजमपाड़ा मोहल्ले में शोक और डर का माहौल है. पड़ोसी और जान-पहचान वाले लोग अभी भी इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सभी की निगाहें अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).