Agra Road Accident : सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9
यहां के एत्मादपुर नामक इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी के एक कंटेनर से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
आगरा, 11 मार्च : यहां के एत्मादपुर नामक इलाके(Etmadpur Area) में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी के एक कंटेनर से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा है कि आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) के आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराए गए नौवें ने वहीं अपना दम तोड़ दिया.एसयूवी का पंजीकरण नंबर झारखंड का है.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. हादसे पर सबसे पहली नजर आसपास रहने वाले लोगों की पड़ी, जो मॉर्निग वॉक करने के लिए अपने घरों से निकले हुए थे. इन्होंने ही एम्बुलेंस को बुलाकर चार घायलों को अस्पताल में भिजवाया. फिर बाद में पुलिस ने आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में से शवों को बाहर निकाला. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: रेप पीड़िता के पिता की ट्रक से कुचलकर मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी 10 लाख रुपये की सहायता राशि
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ, जब मंडी समिति परिसर के पास डिवाइडर के उस तरफ एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

