देश

आगरा: 38 वर्षीय डेंटिस्ट महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, अपराधी गिरफ्तार

आगरा में एक 38 वर्षीय महिला डेंटिस्ट की उसके घर में निर्मम हत्या होने के घंटों बाद, पुलिस ने शनिवार को हमलावर को गिरफ्तार करके मामले को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने बताया कि एक निजी केबल ऑपरेटर ने निशा सिंघल का गला काट दिया. आरोपी के पैर में एक गोली लगी है.

आगरा: 38 वर्षीय डेंटिस्ट महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

आगरा, 21 नवंबर: आगरा (Agra) में एक 38 वर्षीय महिला डेंटिस्ट की उसके घर में निर्मम हत्या (Murder) होने के घंटों बाद, पुलिस ने शनिवार को हमलावर को गिरफ्तार करके मामले को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने बताया कि एक निजी केबल ऑपरेटर ने निशा सिंघल का गला काट दिया. वह शुक्रवार को शहर के कमला नगर इलाके में लगभग 4 बजे डॉक्टर के घर केबल कनेक्शन रिचार्ज करने के लिए गया था.

मृतका के दोनों बच्च्चे जो अपराध के गवाह थे, किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे लेकिन हमलावर द्वारा उन पर भी हमला किया गया. दोनों पर चाकू से हमला किया गया और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Delhi Road Accident: उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, कम से कम 20 घायल; ड्राईवर फरार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहर के बाहरी इलाके में कालिंदी विहार इलाके के पास एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह आरोपी शुभम को पकड़ लिया. आरोपी के पैर में एक गोली लगी है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी और आभूषणों से भरा बैग भी बरामद किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).