Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO

नागपुर के काटोल स्थित एसबीएल एनर्जी कंपनी में रविवार सुबह एक भीषण विस्फोट हुआ. इस हादसे में अब तक 15 कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है और कई अन्य मलबे में फंसे हुए हैं.

Nagpur Factory Blast

Nagpur SBL Factory Blast Video:  महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल तहसील स्थित राऊलगांव में एक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में रविवार सुबह भीषण विस्फोट हो गया. एसबीएल एनर्जी (SBL Energy) नामक इस कारखाने में सुबह करीब 7 बजे हुए इस धमाके में कम से कम 15 कामगारों की जान चली गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 20 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. धमाका इतना शक्तिशाली था कि कारखाने का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया.

सुबह के समय हुआ जोरदार धमाका

येनवरा गांव के पास स्थित इस कंपनी में डेटोनेटर्स और कास्ट बूस्टर्स जैसे विस्फोटक बनाए जाते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह की शिफ्ट शुरू होने के कुछ ही देर बाद अचानक एक युनिट में जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में भी इसे सुना गया. धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई.  यह भी पढ़े: Andhra Pradesh Firecracke Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर

घटना के समय यूनिट में करीब 30 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे. स्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से कई कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायल कर्मचारियों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, उन्हें नागपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय नागरिकों और श्रमिक संगठनों का आरोप है कि कंपनी में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी. यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कई कर्मचारियों को बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के विस्फोटक बनाने के काम में लगाया गया था. फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुट गई है.

प्रशासन की प्रतिक्रिया

जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी ली है. उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवारों के लिए मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात